समस्तीपुर: जिले दलसिंहसराय: स्थानीय संत जोसेफ मिश्री सिंह विश्वमोहिनी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रंगोली, क्विज़ प्रतियोगिता व सीटीइटी अभ्यास परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना व सीटीइटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उन्हें प्रेरित करना था. रंगोली प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विषयों पर आधारित आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. वहीं क्विज प्रतियोगिता एवं सीटीइटी अभ्यास परीक्षा के माध्यम से प्रशिक्षुओं की बौद्धिक क्षमता एवं शैक्षणिक तैयारी का मूल्यांकन किया गया. प्राचार्या डॉ. सुप्रिया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं. उनमें आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सुदृढ़ करते हैं. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. व्याख्याता अंगद कुमार सिंह, ऋतुराज पांडेय, डॉ. श्वेता, राजेश कुमार राजन, आजाद कुमार सिंह, विकास कुमार, चंद्रहास सिंह यादव, पंकज कुमार, इश्तियाक हुसैन, रेखा कुमारी, वंदना कुमारी, कुमारी अमन, प्रियंका, नरेंद्र कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे.
प्रतियोगिता प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास को सुदृढ करता है : प्राचार्य
