विभूतिपुर : थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघियाघाट-समस्तीपुर के मुख्य पथ पर बेलसंडी तारा सिवान चौक फल दुकान के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान बेलसंडी तारा वार्ड 7 फुलवरिया गांव निवासी स्व. अमीरचंद्र महतो की 65 वर्षीय पत्नी राजो देवी के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि राजो देवी सिवान चौक पेंशन के रुपये निकालने सीएसपी जा रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे वह गिर गई. गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है.
अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
