कोचिंग से लौट रहे प्रोपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि एक दर्जन से ज्यादा गोली अपराधियों ने उसके शरीर में उतार दिया. मृतक की पहचान निकसपुर पंचायत के मिर्जापुर निवासी पलटन सहनी के बेटे गणेश सहनी (30) के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर को हरपुर भिंडी स्थित अपने निजी स्कूल से वह कोचिंग पढाकर लौट रहा था. इसी क्रम में तीन की संख्या में बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका. अंधाधुंध फायरिंग करते हुए उसे मौत के नींद सुला दी. घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक एनएच 322 को जाम कर दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि हरपुर भिंडी में एक निजी विद्यालय के साथ-साथ मृतक वकालत और प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता था. रविवार की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने कोचिंग से पढा कर बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में ताजपुर थाना क्षेत्र के दरजनिया पुल के समीप तीन की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया. जबरदस्त फायरिंग कर दी. घटनास्थल पर खोखे की भरमार हो गई. इसकी जानकारी ताजपुर थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की. लेकिन घटना की वजहों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि इस मामले को लेकर बताया जाता है कि इस मामले में मृतक के भाई नरेश सहनी के द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है. कई सालों से वकालत और स्कूल संचालित करता था. इसी क्रम में प्रॉपर्टी डीलर का भी काम उसके द्वारा शुरू किया गया. ऐसी आशंका जताई रही है कि प्रॉपर्टी डीलर अथवा प्रेम प्रसंग में इसकी हत्या हुई होगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक एनएच 28 को पूरी तरह जाम कर दिया. काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बकझक होती रही. मौके पर पहुंचे डीएसपी के द्वारा हालात का जायजा लिया गया. इस क्रम में मृतक के भाई के बयान के आधार पर आवेदन प्राप्त किये जाने के बाद मामले की छानबीन में पुलिस में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *