पिकअप पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

समस्तीपुर: स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने उजियापुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया. हलांकि, इस दौरान पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला. पुलिस ने शराब लदे पिकअप को जब्त कर लिया है. उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात गुप्त सूचना मिली की उजियापुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में देवखाल चौर और जमुआरी नदी के बीच सड़क किनारे एक शराब लदा एक पिकअप है. जिसके बाद विभाग की टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर घेराबंदी बनायी गयी. इस क्रम में पिकअप चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लदे पिकअप को जब्त कर लिया है. उक्त वाहन से 119 कार्टन में कुल 1071. 00 लीटर बरामद हुई. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वाहन मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. वहीं दूसरी ओर पटाेरी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में 84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त महिला की पहचान चंदौली गांव के साधो राय की पत्नी फूलमंती उर्फ सोनावती देवी के रुप में हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *