समस्तीपुर : जिले के सिंघिया थाना के विष्णुपुर डीहा गांव में शुक्रवार की रात चाकू घोंपकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना पर पँहुची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है । घटना को लेकर मृतक संजय कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी ने पुलिस को दिए बयान के कहा है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ शुक्रवार की रात सोने जा रही थी। इसी क्रम में करीब 11 बजे सिंघिया निवासी गौतम कुमार को अपने घर की ओर आते देखा। इसके बाद संजय की गौतम के साथ कहासुनी हो गई। इसी क्रम में गौतम ने चाकू निकाल कर संजय पर वार कर दिया। इसके बाद संजय गिर पड़ा। जख्मी हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए जंहा उसे मृत करार दिया गया। बताया जा रहा है कि गौतम का मृतक की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका संजय विरोध करता था।
प्रेमिका के पिता की चाकू घोंपकर हत्या
