विद्यापतिनगर : विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के सात नम्बर गुमटी के पास अपराधियों ने दुधमुहे बेटे (10 माह ) व मां (24) की निर्मम हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. नवजात के साथ युवा महिला की लाश पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त को लेकर घंटों प्रयासरत रही. जहां पहचान करने में पुलिस विफल रही. अज्ञात नवजात के साथ महिला के शव की प्रारंभिक जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस ने दबी जुबान से इसे हत्या करार दिया. वहीं एफएसएल की टीम ने शव के पास से नमूना एकत्रित कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. दिलदहला देने वाली इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. वहीं पुलिस भी स्तब्ध है. एसएचओ सूरज कुमार ने बताया कि नवजात के गले पर निशान पाया गया है. प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर हत्या प्रतीत होता है. जबकि महिला की हत्या के शिनाख्त ढूढे जा रहे हैं. लोगों की माने तो महिला के सर में गोली मारकर हत्या की गई है. घटना को रेल हादसे का स्वरूप देने के लिए रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया है. जहां रेल से कटकर हुई मौत पर किसी को एतवार नहीं हो रहा है. सूत्रों का बताना है कि यह घटना अवैध प्रेम प्रसंग या पारिवारिक कलह से जुड़ा हो सकता है. पुलिस इसे ट्रेन से कूदकर या गिरकर मौत या आत्महत्या जैसी वारदात की दिशा में भी पड़ताल कर रही है. पुलिस ने नवजात व महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है.
दुधमुहे बेटे के साथ मां की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका
