समस्तीपुर : पटना में आयोजित 48वें एल्ड्रोक एन्ड स्कूल कैनवास इंडिया के 12 समीट में होली मिशन ग्रुप ऑफ इन्सस्टीच्यूसन के प्रबंध निदेशक डा धर्मांश रंजन को उनके नवाचारपूर्ण नेतृत्व व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईकेए 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीन एवं सतत् विकास के प्रति डा रंजन की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. इस मौके पर शिक्षा जगत के कई दिग्गज और नीति-निर्माता उपस्थित रहे. इस अवसर पर डा रंजन ने एल्ड्रोक एन्ड स्कूल कैनवास के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि होली मिशन परिवार के सामूहिक परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिबिंब है. कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि समाज के वंचित वर्ग तक उत्कृष्ट शिक्षा, सहज, सरल एवं सम्मानपूर्वक पहुंच सके. भविष्य में भी शिक्षा के नये मानक स्थापित करते हुए समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के प्रति संकल्पित हैं.
आईकेए अवार्ड से सम्मानित हुए होली मिशन के निदेशक
