समस्तीपुर : जिले के अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चकबहाउद्दीन दलसिंहसराय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ जाकिर हुसैन की जयंती मनाई गई. शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक खुर्शीद आलम फरीदी, प्रबंधन समिति सदस्य मसरुर अख्तर फरीदी, प्राचार्य डॉ ए. रहमान, विभागाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा व प्राध्यापक डॉ इनामउद्दीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ जाकिर हुसैन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ किया गया. प्राचार्य ने डॉ हुसैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. विषय प्रवेश विभागाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा कराया. इस
अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच डॉ जाकिर हुसैन का शैक्षिक दर्शन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उसकी प्रासंगिकता विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. प्राध्यापक दीपक कुमार झा, कामिनी कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, स्नेहलता, अकबरुल कादरी, जानिसार अनवर, हरिओम कुमार, मो. हामिद, कुमार रोहित, शिवशंकर शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किये. मो. हसीब, सैयद ओबैदुर रहमान, रामलक्ष्मण पासवान सहित ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक सुजीत प्रकाश वर्मा ने किया.
