बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा निखारना स्कूल का दायित्व : डॉ. तरुण

समस्तीपुर : शहर के बारह पत्थर रोड स्थित न्यू टेक्नोमिशन स्कूल का 7वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, एसडीओ दिलीप कुमार, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, डॉ विनय कुमार मिश्रा, स्कूल के निदेशक मुकुंद कुमार सिंह एवं उदय कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. निदेशक श्री सिंह ने अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया. एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की तैयारी है सर्वांगीण शिक्षा. जब हम सर्वांगीण शिक्षा की बात करते हैं तो उसमें, किताबी ज्ञान के साथ संगीत, चित्रकला, खेलकूद, विज्ञान व तकनीक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां आदि सभी का व्यावहारिक ज्ञान निहित होता है. समारोह स्थल पर प्रवेश करते ही स्कूली बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता झलकी. विधान पार्षद डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशना स्कूल का प्रथम दायित्व होता है. बच्चों ने अपनी कलाकृतियों व प्रस्तुतियों से इसे साबित भी किया है. मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर ने मोबाइल को बचपन का सबसे बड़ा शत्रु बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *