रोसड़ा की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में लाया 36 वां रैंक

​समस्तीपुर : जिले के रोसड़ा शहर की बेटी डॉ दीपाली महतो ने यूपीएससी के कठिनतम परीक्षा 2025 की जारी परिणाम में 36 वां रैंक लाकर रोसड़ा ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया है. अब वह आईएएस अधिकारी बनकर राज्य एवं देश के विकास में अहम भूमिका निभायेगी. इनके पिता सेवानिवृत आईआरएस अधिकारी संजय कुमार महतो व माता सुलेखा ने पुत्री की इस सफलता पर खुशी का इजहार किया है. रोसड़ा के कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी स्व. वीरेंद्र महतो एवं स्व राज कुमारी देवी की पौत्री दीपाली ने अपनी मेहनत के बल पर इस सफलता को हासिल की है. ​सांसद शांभवी, विधायक वीरेंद्र कुमार, विधान पार्षद तरुण कुमार, डॉ संजय पंजियार, नप के मुख्य पार्षद मीरा सिंह, बिनोद कुमार,​ नप के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार नायक, पूर्व उपाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, पार्षद रामा शंकर नायक, नवीन शर्मा, सौरभ सुमन आदि ने बधाई दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *