समस्तीपुर : ताजपुर थाना चौक स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 1001 कन्याओं ने मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए भेरोखड़ा स्थित काली पोखर पहुंच कर कलश में जल लिया गया. कलश यात्रा सुभाष चौक, नीम चौक, हॉस्पिटल चौक, थाना चौक होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. जहां कलश को स्थापित कर प्रधान यजमान पिंटू चौधरी एवं मुकेश भगत ने आचार्य बलराम झा के सानिध्य में सिद्धिविनायक गणेश महाराज की पूजा- अर्चना प्रारंभ हुई. मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, मुखिया राजीव कुमार, राजीव सूर्यवंशी, प्रभात भगत, शिवम कुमार, लालबाबू भगत, रंजीत केसरी, अर्जुन कुमार, संतोष केसरी, पिंटू गुप्ता, टिंकू केशरी, राज कुमार राय, रतन चौधरी आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय थे.