Uncategorised

कुलदीप मार्केट में लगी आग, लाखों का नुकसान

समस्तीपुर: दलसिंहसराल नगर परिषद क्षेत्र के कुलदीप मार्केट में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई. भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग की चपेट में आने से एक मोबाइल दुकान व गिफ्ट दुकान का गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. लोगों के अनुसार, कुलदीप मार्केट की सभी दुकानें लकड़ी से बनी हुई है. इस कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गये. आसपास की दुकानों व मकानों तक आग पहुंचने की आशंका से चिंतित दिखे. बताया गया कि मार्केट की कई दुकानें पिछले कई महीनों से बंद थी. आग लगने वाली दुकानों के आसपास कचरे का ढेर भी जमा था. स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर से आग लगने की आशंका जताई है. कुछ ने बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का संभावित कारण बताया. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोग काफी देर तक अपने स्तर से आग बुझाने में लगे रहे. बिजली आपूर्ति के कारण बार-बार शॉर्ट सर्किट होने से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई. लकड़ी की दुकानें होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. आग बुझाने के अभियान में जुट गई. स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों में मायूसी का माहौल है. बताया गया कि वहाँ पर स्टार मोबाइल की दो एवं गिफ्ट कॉर्नर का गोदाम था जो पूरी तरह से जल गया. दुकान संचालक मो. नियाज ने बताया कि रात्रि 8 बजे वह दुकान बंद कर चले गये थे. रात्रि 11 बजे जानकारी मिली तो पहुंचे तो देखा सब जलकर राख हो चुका था. दुकान में हाल ही में लोन लेकर नया मोबाइल सेट लाया था. दुकान में रखा लगभग 10 लाख रुपये का मोबाइल का सामान व नया मोबाइल जलकर राख हो गया. वहीं दलसिंहसराय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *