समस्तीपुर : इनोवेटिव विज़न स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. डांडिया और गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं उत्सवमय वातावरण से भर दिया. विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और एकता का सुंदर संदेश दिया. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें भारतीय त्योहारों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया.विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना था. अंत में सभी ने मिलकर इस उत्सव का आनंद लिया. नवरात्रि एवं डांडिया महोत्सव की मधुर स्मृतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंददायक, प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ