समस्तीपुर : लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन किया गया. इससे विद्यालय परिसर उत्सव व उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा. इसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं लोकनृत्य के प्रति रुचि जागृत करना व उनमें आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था. इस समारोह की शुरुआत नैना राज एण्ड ग्रुप ने शुभारंभ और शुभ दिन नृत्य से किया. इसी कड़ी में स्वागतम गीत पर नृत्य अंशिका एण्ड ग्रुप, ओ आए तेरे भवन उत्कर्ष एण्ड ग्रुप, माता रानी के भवन में उन्नति एण्ड ग्रुप आदि कई गीतों पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया व गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. संगीत की मधुर धुनों व डांडिया की थाप पर विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.प्रधानाचार्य पंकज कुमार झा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता व सामूहिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या सुमन, चंचल झा, आंचल सिंह, स्मिता कर्ण, लवली कुमारी, स्मृति कुमारी, अर्पिता रानी, बुलबुल सिंह, दीप शिखा, विकाश कुमार दीपक, आदित्य कुमार, महेश कुमार शर्मा, भोला, लक्ष्मी, काजल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. संचालन शिक्षक महेश कुमार शर्मा ने किया.
लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में हुआ डांडिया नृत्य
